दिल्ली. बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को बम से उड़ने की धमकी मिली है। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गयी है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय को बम से उड़ने की धमकी
बता दें कि 14 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। घटना की सूचना जेल प्राशासन ने दिल्ली पुलिस को दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गयी थी। हालांकि तलाशी अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। वहीं जेल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी
वहीं उससे दो दिन पहले दिल्ली के बुराड़ी में अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली थी। जानकारी के अनुसार, अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी। हालांकि तलाशी अभियन में मौके से कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला।
वहीं उससे कुछ दिनों पहले देश के कई एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जयपुर, गोवा, नागपुर और कानपुर समेत देश के कई एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन जांच में जुट गया था। हालांकि तलाशी अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।



















