नक्सली कांडे होनहागा दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

चाईबासा : टोंटो थाना क्षेत्र से नक्सली कांडे होनहागा के सहयोगी बीरसिंह मुंडारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली कांडे होनहागा का दस्ता क्षेत्र में सक्रिय है. यह भी सूचना थी कि दस्का का एक सदस्य टोंटो आने वाला है.

इस सूचना पर एसपी के आदेश पर टोंटो थाना प्रभारी सागेन मुर्मू के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. पुलिस टीम छापामारी के क्रम में जैसे ही टोंटो चौक पहुंची, एक व्यक्ति ने पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया. पुलिस ने उसे दौड़ा कर धर दबोचा. पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम बीरसिंह मुंडारी बताया. उसकी उम्र करीब 55 वर्ष है. वह टोंटो के रेगड़ाहातु के मुंडासाई टोला का रहनेवाला है. वह वर्ष 2021 जून माह में रंगड़ाहातु जंगल में पुलिस एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल था.

गिरफ्तार नक्सली टोंटो थाना में कांड संख्या 13/2021 दर्ज है. वर्ष 2018 में प्रतिबंधित माओवादी संगठन में शामिल हुआ था. बीरसिंह ने कांडे होनहागा के संगठन में प्रशिक्षण प्राप्त किया था. वह होनहागा दस्ता का सक्रिय सदस्य है. इसका मुख्य काम गांव में बैठक आयोजित कर स्थानीय नवयुवकों को प्रतिबंधित माओवादी संगठन में जोड़ना है. वह कांडे होनहागा दस्ता के साथ भ्रमणशील रहता था.

गिरफ्तार नक्सली टोंटो थाना में कांड संख्या 13/2021 दर्ज है. 2018 में प्रतिबंधित माओवादी संगठन में शामिल हुआ था. बीरसिंह ने कांडे होनहागा के संगठन में प्रशिक्षण प्राप्त किया था. वह होनहागा दस्ता का सक्रिय सदस्य है. इसका मुख्य काम गांव में बैठक आयोजित कर स्थानीय नवयुवकों को प्रतिबंधित माओवादी संगठन में जोड़ना है. वह कांडे होनहागा दस्ता के साथ भ्रमणशील रहता था.

पुलिस ने कहा है कि इसकी गिरफ्तारी से कांडे होनहागा दस्ते का मनोबल टूटा है. बीरसिंह मुंडारी को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. छापामारी दल में टोंटो थाना प्रभारी सांगेन मुर्मू, दारोगा रवि नारायण शा, दारोगा उपेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बाबुधन सोरेन, सुभाष पंडित एवं जैप 08 का शामिल थे.

रिपोर्ट : सुजीत दुबे

गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता,भाकपा माओवादी से जुड़े चार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Ranchi Crime News: करमटोली चौक पर 12वीं की छात्रा से छेड़खानी,...

 रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप...

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...