कुख्यात नक्सली समझावन चेरो गिरफ्तार, विशेष पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

रोहतासः पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 वर्षों से फरार चल रहे अंतर प्रांतीय नक्सली समझावन चेरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। नौहट्टा, यदुनाथपुर और विशेष पुलिस टीम ने नक्सली को गिरफ्तार किया। पंचायत चुनाव के पूर्व कुख्यात नक्सली समझावन चेरो की गिरफ्तारी को रोहतास पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। नक्सली की गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस ने इसकी सूचना झारखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस को भी दी है ।

एसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने 2003 ताबड़तोड़ घटनाओं अंजाम देकर जिला पुलिस की नींद उड़ा दिया था।

समझावन चेरो की सक्रिया और संगठन कौशल को देखकर नक्सली संगठन ने 2001 में पार्टी का एरिया कमांडर बनाया था। रोहतास जिले के साथ-साथ झारखंड और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र व अन्य कई थानों में नक्सली कांडों में इसकी संलिप्तता बताई जा रही है। हाल के दिनों में इसे फिर से सक्रिय होने की सूचना मिली थी।

गुप्त सूचना के आधार पर नौहट्टा थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, यदुनाथपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार और विशेष पुलिस टीम ने छापेमारी कर नक्सली समझावन चेरो को गिरफ्तार किया।

रोहतास एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से उसके सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जिले को नक्सल मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टः रूपेश कुमार

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...