Advertisment

हेमंत की याचिका पर ईडी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

रांची: जमीन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस संजीव खन्ना व जस्टिस दीपांकर दत्ता की खंडपीठ ने इस मामले में ईडी को नोटिस भेजा है।

अब इस पर छह मई को सुनवाई होगी। ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के तत्काल बाद हेमंत ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी को चुनौती दी।

लेकिन दो फरवरी को कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने को कहा। फिर उन्होंने हाईकोर्ट ईकोर्ट में गिरफ्तारी को चुनौती दी। हाईकोर्ट में फैसला आने में देरी पर वे फिर सुप्रीम कोर्ट गए।

कहा-28 फरवरी को दलीलें पूरी होने के बावजूद हाईकोर्ट ने फैसला नहीं सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा था कि हेमंत के लिए चुनाव का यह महत्वपूर्ण समय है। लेकिन हाईकोर्ट के फैसले में देरी करने से उन्हें परेशानी हो रही है।

Neha Bora Ink Attack Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच AISA अध्यक्ष...

Neha Bora Ink Attack Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को...

बिहार का मखाना हुआ ग्लोबल: छपरा के खेतों का मखाना, कनाडा-यूरोप...

 बिहार का मखाना अब पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। मिथिलांचल और सीमांचल से शुरू हुआ 'सफेद सोने' का यह सफर अब बिहार...

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...