जिस सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अरविंद केजरीवाल को दी अंतरिम जमानत उसी बेंच में होगी हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई

Update : Monday May 13, 2024 – 1.25 PM

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के SLP पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने मामले पर ED को नोटिस जारी किया है।

हेमंत की याचिका जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच में सुनवाई हुई।

हेमंत सोरेन की ओर से कपिल सिब्बल और एडवोकेट प्रज्ञा सिंह बघेल ने पक्ष रखा।

झारखंड के पूर्व सीएम ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिता दाखिल की थी।

Update : Monday May 13, 2024 – 12.35 PM :

PMLA कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज की

Update : Monday 13, May 2024 – 10.20 AM :

हेमंत सोरेन ने भूमि घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

 सुप्रीम कोर्ट में आज इसी याचिका पर सुनवाई होगी. मामला बहुत ही दिलचस्प हो गया है.

बीते शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है.

केजरीवाल

उनके ऊपर शराब घोटाले में समिलिप्त होने का आरोप है.

उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी थी केजरीवाल एक राजनेता है और उनको चुनाव दे दौरान प्रचार

करने का छूट मिलना चाहिए, जिसको उच्चतम अदालत से स्वीकार कर लिया और १ जून तक अंतरिम जमानत दे दी.

श्री हेमंत सोरेन के वकील भी शायद यही दलील देंगे और जमानत की गुहार लगाएंगे.

आदेश आने तक इंतजार।

hemant soren 22Scope News

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एसएलपी पर 13 मई को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायाधीश दीपंकर दत्ता की खंडपीठ में मामले की सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के इसी खंडपीठ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई की थी और बीते 10 मई को अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत प्रदान की थी।

हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती

हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में 6 मई को एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल कर चुनौती दी है और मामले में जमानत के लिए कोर्ट से आग्रह किया है। इससे पहले हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था और ईडी की कार्रवाई को सही बताया था।

हेमंत सोरेन गिरफ्तार

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को पूछताछ के बाद जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और ईडी की कार्रवाई को गलत और अवैध बताया था। सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी और हेमंत सोरेन के पक्षों को सुनने के बाद 28 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने अपना फैसला बीते 3 मई को सुना दिया है और हेमंत सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया है। जिसके बाद अब हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए अहम दिन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तो PMLA कोर्ट में फैसला

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...