CHIRAG IN KHAGARIA- मैं अपने परिवार के बीच आया हूं…

खगड़िया: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को है और सभी दल अपना पूरा दम लगा कर चुनाव प्रचार कर रही है। चिराग पासवान भी खगड़िया से अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे हैं। मंगलवार को चिराग खगड़िया के अलौली विधानसभा के गाजीघटसुंभा सरस्वती मैदान में पहुंचे जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस दौरान चिराग ने कहा कि आज मैं अपने घर में चाचा-चाची, और भाई-बहन के बीच आया हूं। यहां मैं कोई राजनीतिक चर्चा नहीं करूंगा, आपलोगों से ईमानदारी से बात करूंगा। आप लोगों ने मेरे परिवार और मेरे पिता का हर विपरीत परिस्थितियों में साथ दिया है, मेरे पिता की जन्मभूमि कर कर्मभूमि में आपलोग हमेशा उनके साथ खड़े रहे, वही आशीर्वाद ने मुझे भी दिया। जब मैं कठिन संघर्ष से गुजर रहा था उस वक्त आपलोगों का आशीर्वाद मेरे साथ था।

मैं अपने पिता के अधूरे सपनों और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने मैं निकला हूं। मैंने उन्हें छोटे छोटे काम के लिए संघर्ष करते देखा। जंगलराज के दौर में देखा है कि उन्हें छोटे काम करने के लिए भी उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ा था। उसी वक्त मेरे पिता ने संकल्प लिया था कि अपनी पार्टी बना कर मैं अपना उम्मीदवार खगड़िया से खड़ा करूँगा और खगड़िया का विकास करूंगा। और आज वे तो नहीं हैं लेकिन उनके सपने को पूरा करने के लिए मैं आपलोगों के बीच आया हूं। मुझे उम्मीद है जो प्यार आपने मेरे पिता को दिया वही प्यार अपने बेटे राजेश वर्मा को भी देंगे।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना में अब पढ़ाई होगी ONLINE, डीएम ने..

CHIRAG IN KHAGARIA CHIRAG IN KHAGARIA

CHIRAG IN KHAGARIA CHIRAG IN KHAGARIA

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...