RAJNATH SINGH कल आएंगे छपरा, तैयारी जोरों पर

छपरा: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपना पूरा दमखम लगा कर चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इसी कड़ी में छपरा में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। लेकिन सारण सीट पर भाजपा के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी अपना पूरा जोर लगा रहे हैं और वे गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राजीव प्रताप रूडी के नामांकन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होने के लिए छपरा पहुंच रहे हैं।

राजीव प्रताप रूडी के नामांकन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत बिहार के कई मंत्री और बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद छपरा में एक जनसभा भी आयोजित की जाएगी। राजनाथ सिंह के छपरा आगमन को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इसके लिए छपरा हवाई अड्डा पर तीन हेलिपैड बनाया गया है। मामले में छपरा के भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह बात करते हुए कहा कि दो जून को छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी का नामांकन है।

नामांकन के बाद एक जनसभा आयोजित की जाएगी। जनसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम के संरक्षक जीतनराम मांझी, शाहनवाज हुसैन, रामकृपाल यादव समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहेंगे।

छपरा से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

तीसरे चरण के मतदान में 54 प्रत्याशी हैं मैदान में, पढ़ें पूरी खबर…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RAJNATH SINGH RAJNATH SINGH RAJNATH SINGH

RAJNATH SINGH

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...