कल संजय सेठ के नामांकन में शामिल होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रांची में जनसभा को करेंगे संबोधित

रांची. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रांची से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन में शामिल होंगे।इसके बाद सीएम धामी मोरहाबादी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित भी करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल कोडरमा और चतरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

संजय सेठ के नामांकन में शामिल होंगे उत्तराखंड के सीएम

डिप्टी सीएम मौर्य कोडरमा लोकसभा के गिरिडीह स्थित सर्कस मैदान में 11 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही कोडरमा की एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर विधायक रणधीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य चतरा लोकसभा के पत्थलगड्डा स्थित रामाकांत पांडेय मैदान में दोपहर 1 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लेस्लीगंज स्थित मीडिल स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को 2 बजे संबोधित करेंगे। इस दौरान लोकसभा प्रभारी आदित्य साहू, विधायक रणधीर सिंह और प्रत्याशी कालीचरण सिंह भी मौजूद रहेंगे।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 2 मई को कोडरमा से एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...