चौथे चरण के पोस्टल बैंलेट से मतदान शुरू

बेगूसराय : बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में आज से पोस्टल बैंलेट मतदान शुरू हो गया है। यह मतदान चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारी और कर्मियों के लिए शुरू किया गया है। जिससे कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के बाद 13 मई को बेगूसराय में होने वाले मतदान कार्य में शामिल हों। वहीं वोटर कार्ड को लेकर होमगार्ड के जवान और मतदान कराने आए कर्मियों के बीच बहस भी हुई। बहस के बाद मतदान कराने आए कर्मियों ने संबंधित पदाधिकारियों से बात किया फिर होमगार्ड के जवानो को समझाया और वोटिंग कार्य शुरू कराया गया।

आपको बता दें कि आज से होम गार्ड जवानों के लिए गृह रक्षक वाहिनी कार्यालय तथा चुनावी कार्य में लगे पदाधिकारी और कर्मियों के लिए प्रशिक्षण स्थल बीपी हाई स्कूल एवं एमआरजेडी कॉलेज में पोस्टल बैलेट से मतदान कार्य शुरू किया गया है। डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान दो से पांच मई तक निर्धारित है। वहीं निष्पक्ष चुनाव करने के लिए निर्वाचित अधिकारी रोशन कुशवाहा की ओर से व्यवस्था किए गए हैं।

यह भी पढ़े : बेगूसराय Live : अमित शाह ने कहा- देश को मजबूर नहीं चाहिए मजबूत नेता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...