पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दो चरण के चुनाव के परिणाम के डेटा लेट से आने पर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले तो हमेशा रात के नौ तक सभी डाटा आ जाता था। अगर इस तरीके का बात हो रही है तो चुनाव भाईयों को थोड़ी ट्रांसपेरेंसी रखनी चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग को इसको ठीक तरीके से देखना चाहिए। आखिर जब पहले सभी काम अच्छे से हो जाते थे तो अब ऐसी दिक्कत क्यों हो रही है।
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फॉर यू अपने X पर पोस्ट किया है उसका मतलब बता रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि महंगाई पर नही बोल पाते हैं। गरीबी और बेरोजगारी पर नहीं बोल पा रहे हैं तो इसलिए हमने मोदी के भाषण को टेप में सुनाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना तो अब महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बिहार को विशेष राज्य के दर्जे देने की बात करते हैं, केवल जुमलेबाजी करके चले जाते हैं।
वही चिराग पासवान को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे बड़े भाई हैं उनको जो करना है वह कर सकते हैं। आरक्षण को लेकर अगर केस भी करना है तो कर सकते हैं। मैंने जो पीएम मोदी का वीडियो टेप सुनाया है वह बिल्कुल सही है। हम संविधान बचाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए ईमानदारी से लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ाई लड़ेंगे।
वहीं तेजस्वी यादव ने फेक वीडियो मामले पर कहा कि यह तो प्रोपेगेंडा और फेक वीडियो सब बीजेपी के आईटी सेल ही हैंडल करती है, बीजेपी के कंट्रोल में है। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कहा गया कि वह 10 लाख नौकरी देंगे अगर नहीं देंगे तो वोट मांगने नहीं आएंगे। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छी बात है। कम से कम हमसे सीख कर आज दोनों डिप्टी सीएम ऐसी बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़े : चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं तेजस्वी, आज करेंगे कई जनसभा
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















