अररिया में जे पी नड्डा ने RJD का बताया फुल फॉर्म, पढ़ें..

RJD

अररिया: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा गुरुवार को अररिया पहुंचे। अररिया में जे पी नड्डा ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की लोगों से अपील की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि पहले हमारा देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में 11वे नंबर पर था जो कि अब पांचवें नंबर पर आ गया। मोदी जी जब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो दो वर्षों के अंदर भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था हो जायेगा।

पहले भारत में सभी चीजें विदेश से मंगाई जाती थी लेकिन अब आपको हर सामान पर लिखा मिलेगा ‘मेड इन इंडिया।’ इस दौरान नड्डा ने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि अमरीका, यूरोप नहीं कर सका लेकिन भारत ने कोरोना से निपटने के लिए टीका बनाया और पूरी दुनिया को दिया।

अमेरिका फर्क नहीं कर सका कि जान जरूरी है या जहान लेकिन मोदी जी ने जान पहले का नारा दिया और कोरोना से निपटने के लिए हर काम किया और भारत ने देश के लोगों को महामारी से बचाया फिर कहा कि अब ‘जान भी है और जहान भी।’ जे पी नड्डा ने अपने चुनावी भाषण के दौरान आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल, बिजली समेत अन्य क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों को बताया।

भ्रष्टाचारी कर रहे जुगलबंदी
इस दौरान जे पी नड्डा विपक्ष पर भी हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि आजकल एक अलायन्स बना है इंडि अलायन्स। मैंने जे पी आंदोलन के वक्त लालू को देखा है और आज जब लालू के बेटे तेजस्वी को देखता हूं। वह लालू यादव आज राहुल गांधी को मटन बनाना सीखा रहे हैं कैसी जुगलबंदी है ये। जिस लालू यादव ने भ्रष्टाचार के विरोध में जय प्रकाश नारायण के साथ लड़ाई लड़ी थी वही लालू आज भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब कर कांग्रेस के साथ जुगलबंदी कर रहे हैं। वे उनके साथ आज खड़े हो गए जिनके खिलाफ उन्होंने इमरजेंसी में लड़ाई लड़ी थी।

बताया राजद का फुलफॉर्म
जे पी नड्डा ने राजद का नया नाम बताया और कहा कि ये राष्ट्रीय जनता दल क्या है, ये रिश्वतखोर, जंगलराज, दलदल है। ये घमंडिया गठबंधन दो बातों का है। एक तरफ मोदी जी कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ और दूसरी ओर ये घमंडिया गठबंधन कह रहा है कि हम भ्रष्टाचारियों को बचाएंगे। कांग्रेस ने कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, कोम्मोंवेल्थ घोटाला किया। इन्होने सभी लोक में भ्रष्टाचार किया।

गिनाये घोटाले
लालू ने चारा घोटाला किया, अलकतरा घोटाला किया, लालू ने जमीन के बदले नौकरी का घोटाला किया। अखिलेश यादव गोमती रिवर फ्रंट का घोटाला किया, लैपटॉप घोटाला किया, अनाज का घोटाला किया। ममता बनर्जी के मंत्रियों ने टीचर भर्ती घोटाला किया, गाय की स्मगलिंग का घोटाला किया, बालू घोटाला किया। साउथ में घोटाला किया, केजरिवाल ने शराब का घोटाला किया। सोनिया गांधी, राहुल गाँधी, लालू, तेजस्वी-तेजप्रताप सब जमानत पर हैं। ये कुनबा ऐसा है कि इसमें आधे बेल में हैं तो आधे जेल में हैं। यहां सारे भ्रष्टाचारी हैं।

परिवारवाद पर भी बोला हमला
इसके साथ ही उन्होंने परिवारवाद पर भी हमला किया और सोनिया, लालू, मुफ़्ती, अखिलेश समेत दलों के नाम गिनाये और कहा कि ये लोग देश को क्या बढ़ने देंगे ये लोग तो अपने परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं। इनको आपसे लेना देना नहीं है इनको लेना देना है केवल मैं और मेरा परिवार से। बाबा साहेब संविधान में लिख कर गए कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं मिलेगा और ये घमंडिया वाले कहते हैं कि पिछड़ा अति पिछड़ा का आरक्षण लेकर धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

सट्टा में हार गया पैसा तो थाना में लूट का दर्ज करा दिया FIR, पुलिस ने दबोचा

RJD RJD RJD RJD RJD RJD

RJD

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...