बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सरावगी ने कहा- रिकॉर्ड मतों से जीत रहे हैं NDA उम्मीदवार

पटना : बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की वोटिंग 30 जुलाई को हो चुकी है जबकि मतगणना तीन अगस्त को होगी। बांकीपुर सीट पर करीब 35 फीसदी मतदान हुए हैं। इस सीट पर बिहार की तीन बड़ी पार्टी एनडीए, इंडिया और प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के बीच कांटे की टक्कर है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बड़ा दवा किया है।

प्रशांत को लेकर संजय ने कहा- उन्होंने कई बार लॉ एंड ऑर्डर’ तोड़े है, जनता सब कुछ जानती है

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा भारी मतों से जीत होगी। वहीं जनसुराज से संस्थापक एवं प्रत्याशी प्रशांत किशोर पर कहा कि उन्होंने कई बार ‘लॉ एंड ऑर्डर’ तोड़े है, जनता सब कुछ जानती है। संजय सरावगी ने प्रशांत किशोर और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनाव आचार संहिता और नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

Sanjay Sarawagi 1 22Scope News

आमतौर पर उपचुनावों में वोटिंग प्रतिशत कम ही रहता है – संजय सरावगी

उपचुनाव में मतदान कम रहने के सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि आमतौर पर उपचुनावों में वोटिंग प्रतिशत कम ही रहता है और पहले यह 19 प्रतिशत तक भी चला गया था। इस बार बारिश के बावजूद करीब 35 प्रतिशत मतदान हुआ है जिसे वह जनता के समर्थन के रूप में देख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष कियाष उन्होंने कहा कि जब विधानसभा का सत्र चल रहा था तब नेता प्रतिपक्ष यूरोप में ठंडी हवा खा रहे थे। उन्हें बिहार की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।

Sanjay Sarawagi 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, शाम 5 बजे तक 33.57 फीसदी

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...