Giridih Murder – संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप….

Giridih Murder – गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका का नाम संजू देवी बताया जा रहा है। जबकि घटना बुधवार मध्य रात्रि की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर गुरुवार की सुबह मायके पक्ष वाले और तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची है।

ये भी पढ़ें-Jairam Mahato case – जयराम महतो समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, आगे अब…. 

घटना को लेकर मायके वालों ने मृतका के सास-ससुर, देवर, ननद व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन में थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी मृतका के चाचा कमल यादव ने लिखा है कि उनकी भतीजी संजू देवी बरवाडीह- सलैयाटिल्हा स्थिति अपने ससुराल के कमरे में थी।

इससे पहले भी परिवार से हो चुका है विवाद

बुधवार की मध्य रात्रि मृतका के देवर कलेश्वर यादव, गोतनी, संगीता देवी, ससुर भूलो यादव, सास चांदो देवी और ननद सुजीता देवी द्वारा खिड़की का दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया और उनकी भतीजी संजू देवी के गले में गमछा का फंदा कस कर जान से मार दिया गया।

वास्तु विहार एड 22Scope News

ये भी पढ़ें-Jairam Mahato case – चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, अब होगा….. 

साथ ही बक्शे में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवरात भी ले गए। घटना के वक़्त मृतका का पति मुंबई में था और मृतका के तीन बच्चे भी हैं। जानकारी के मुताबिक इससे पूर्व में भी मृतका का विवाद ससुराल वालों से होता रहता था। इधर, तिसरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img