BHOJPUR में बर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी, 2 की मौत

भोजपुर: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में स्थित कमालूचक बालू घाट पर बुधवार की रात बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी में बालू घाट पर काम कर रहे सारण (छपरा) निवासी दो लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी युवक को वहां मौजूद लोगों ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उससे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वही घटना की सूचना पाकर एसपी नीरज कुमार सिंह, कोईलवर एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह एवं कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दियारा इलाके में स्थित कमालूचक बालू घाट पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में सारण (छपरा) जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी हूंगी महतो का 20 वर्षीय पुत्र विकाश महतो एवं तुलसी राय का 40 वर्षीय पुत्र सुदर्शन राय शामिल है। जबकि जख्मी युवक भी सारण (छपरा) जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी स्व.रजक महतो का 40 वर्षीय पुत्र पूर्णवासी महतो है।

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- सुपौल में विपक्ष पर बरसे CM NITISH

BHOJPUR BHOJPUR BHOJPUR

BHOJPUR

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...