Advertisment

मधेपुरा में RJD पर बरसे सीएम नीतीश, कहा…

मधेपुरा: मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थित एसबीजेएस+2 हाई स्कूल मैदान में गुरुवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम नीतीश ने जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए की तरफ से जदयू उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव के पक्ष में मतदान की अपील की। सीएम इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव पर हमलावर भी रहे और कहा कि जिन लोगों को 15 वर्ष का मौका मिला उन्होंने क्या किया ये सबको मालूम है।

शाम होते ही लोग घरों से निकलना बंद कर देते थे। उस वक्त हिंदू मुस्लिम की लड़ाई भी बहुत होती थी। जब 2005 में हमें मौका मिला तो हमने बिहार के हित में काम किया और बिहार में कानून का राज्य स्थापित किया। सामुदायिक झगड़ा खत्म किया। हम मुस्लिम लोगों के कब्रिस्तान की घेराबंदी की तो हिंदू के मंदिरो में भी काम करवा रहे हैं। आज बिहार विकास की रौशनी में जगमग कर रही है।

आज आप राज्य में कहीं भी जाइये देखिये पुल पुलिया हो या सड़क, सब जगहों पर विकास हुआ और जहां बचा हुआ है वहां भी काम चल रहा है। अभी मधेपुरा में 781 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। उदाकिशुनगंज में आईटीआई कॉलेज, पारा मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य चल रहा है। मुरलीगंज में हमने अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय विद्यालय का निर्माण किया।

सीएम नीतीश ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोगों को आगाह किया कि अगर वे इंडिया गठबंधन को वोट देंगे तो एक बार फिर से जंगलराज में जायेंगे और अगर एनडीए को वोट देंगे तो विकास पाएंगे।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- अररिया में जे पी नड्डा ने RJD का बताया फुल फॉर्म, पढ़ें..

RJD RJD RJD RJD

RJD

Highlights

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...