CM नीतीश आज मधेपुरा वासियों को देंगे कई बड़ी सौगात

मधेपुरा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 30 जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान मधेपुरा जिला का दौरा करेंगे। साथ ही वह कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मधेपुरा जिले के रसलपुर धुरिया पंचायत की कलासन में सीएम नीतीश का कार्यक्रम है। बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर पटना से पहुंची सीएम के सिक्योरिटी गार्ड ने हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया।

सीएम की प्रगति यात्रा कार्यक्रम को लेकर धुरिया कलासन स्थित आईटीआई कॉलेज के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित विभिन्न मंत्रियों के लिए बनाए गए दो हेलीपैड और आईटीआई कॉलेज परिसर में ही बनाए गए हैं। वहीं आज मधेपुरा जिले के चौसा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे-58 पर सुबह आठ बजे से शाम पांच तक दोनों दिशाओं के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं उदाकिशुनगंज से मधेपुरा जाने वाली एनएच-106 पर भारी वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : CM ने की कटिहार में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, की कई घोषणाएं

यह भी देखें :

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...