सीएम नीतीश पहली बार आरसीपी पर खुलकर बोले, जानिये सीबीआई और ईडी पर क्या बोले

पटना : सीएम नीतीश कुमार पहली बार आरसीपी सिंह पर खुलकर बोले.

नीतीश के बेहद करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पर कहा कि उन्हें बहुत अधिकार दिए थे,

उन्होंने बहुत गड़बड़ की. उन्होंने अच्छा नहीं किया. हमने उन्हें बहुत सम्मान दिया.

पार्टी का अध्यक्ष भी बना दिया बाद में आरसीपी केंद्रीय मंत्री बन गए.

फिर हमने उनसे पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए कहा था.

नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ कार्यक्रम में पहुंचे थे,

जहां उन्होंने आरसीपी सिंह पर निशाना साधा.

हमने बीजेपी को नहीं दिया धोखा- सीएम नीतीश

सीएम नीतीश ने कहा कि हमने बीजेपी को धोखा नहीं दिया.

पार्टी के लोग चाहते थे जदयू एनडीए से अलग हो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग मेरे बारे में कुछ कह रहे हैं,

उन्हें अपनी पार्टी में कुछ लाभ मिल सकता है.

सीएम ने कहा कि जो लोग मुझ पर कुछ आरोप लगाएंगे और बकवास करेंगे,

उन्हें उनकी पार्टी में कुछ लाभ मिलेगा. जिन लोगों को उनकी पार्टी ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया, अगर वे मेरे खिलाफ बोल रहे हैं तो अच्छा है कि वे बोलते हैं ताकि उन्हें कुछ मिल जाए. वही मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जल्द से जल्द गठन हो जाएगा और 15 अगस्त के बाद निश्चित तौर पर हो जाएगा.

कुछ लोग चाहते थे कि कहीं न कहीं कुछ होता रहे

सीएम नीतीश ने कहा कि कोई आरोप लगाएगा कुछ अंटशंट बोलेगा तो उसको पार्टी में कुछ फायदा होगा न. आप देख रहे हैं कि पार्टी वालों ने जिनको इग्नोर कर दिया था. उनको पार्टी में कुछ मिल जाएगा तो अच्छी बात है. समाज में प्रेम और भाईचारे का भाव रहे लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि कहीं न कहीं कुछ न कुछ होता रहे. कुछ लोग चाहते थे कि कहीं न कहीं कुछ होता रहे तो उसका फायदा मिल सके.

ईडी, सीबीआई और नौकरियों पर ये बोले सीएम नीतीश

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नौकरियों वाले वादे पर नीतीश कुमार ने कहा कि वो ठीक बोल रहे हैं, अधिक से अधिक रोजगार मिले इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं. पीएम पद को लेकर नीतीश ने कहा- वो सब मेरे मन में कोई बात नहीं है. हमारा काम है सबका काम करना हम कोशिश करेंगे कि विपक्ष वाले सभी दल एक साथ मिलकर चलें. हम तो चाहेंगे सबको एकजुट हों. ईडी और सीबीआई पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वो सब फालतू की बात है. केंद्र और राज्य सरकार के रिश्ते पर नीतीश कुमार ने कहा कि देश संविधान के मुताबिक चलता है. केंद्र को क्या करना है, अलग अलग राज्यों का क्या अधिकार है, ये सब निर्धारित है.

जहरीली शराब पर बोले सीएम- शराब पियोगे तो मरोगे, कुछ लोग दाएं बाएं करते हैं

बिहार में जहरीली शराब से कई लोगो की मौत के मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा इसको लेकर लगातार अभियान चलाते रहते हैं समाज सुधार अभियान भी चलाया जाता है. अब तो सब जगह शराब कारोबारी पकड़ा भी जा रहा है और हम तो पहले से ही कहते आ रहे हैं शराब पियोगे तो मरोगे. कुछ लोग दाएं बाएं करते हैं. 2018 में एक बार सर्वे कराया गया था कि कितने लोगों ने शराब छोड़ा एक करोड़ 64 लाख लोगों ने शराब छोड़ा था. एक सर्वेक्षण और कराना चाहिए अब. शराब बंदी का फैसला तो लोगों के हित में है, अगर शराब नहीं पीजिएगा तो और अच्छा रहेगा, स्वस्थ रहिएगा. इसीलिए हम सब को बताते हैं पियोगे तो मरोगे और एक्शन तो लगातार जारी है.

रिपोर्ट : प्रणव राज

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...