मधेपुरा में BJP पर जम कर बरसे तेजस्वी, कहा…

मधेपुरा: बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। सभी दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मधेपुरा के घेलाढ आदर्श डिग्री कॉलेज परिसर में राजद प्रत्याशी डॉक्टर कुमार चंद्रदीप के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मोदी विश्व में पहला प्रधानमंत्री हैं जो झूठ बोलने का डिग्री हासिल किये हुए हैं। वे गोबर को हलवा बना देते हैं। पिछले 10 वर्षो से देश में प्रधानमंत्री है लेकिन नरेंद्र मोदी जैसा विश्व में झूठा प्रधानमंत्री कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई, सुनवाई और कारवाई जैसे मुद्दों पर जनता चुनाव लड़ रही है, जनता की असली मुद्दों पर तो प्रधानमंत्री बात ही नहीं करना चाहते।

हमारी सरकार यानि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को रोजगार और हर रक्षा बंधन पर हर गरीब बहनों को एक लाख सहयोग राशि देंगे और 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा बिहार को 1.25 करोड़ का विशेष पैकेज देंगे।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- PURNEA में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

BJP BJP BJP

BJP

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...