नीट यूजी की परीक्षा आज, रांची के 21 परीक्षा केंद्रों में 11 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

रांची: नीट की परीक्षा आज देशभर में आयोजित की जा रही है। परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

इस बार परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से होगा,इसको लेकर सभी परीक्षा केन्द्रों में तैयारी पुरी कर ली गई है।

राजधानी में कुल 21 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें लगभग 11 हजार स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर 11 बजे से एंट्री मिलेगी।

वहीं दोपहर 1.30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। एंट्री के समय इस साल हाइटेक मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। एनटीए की ओर नई सुविधा दी गई है, इसके तहत परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या होने पर एनटीए से सेंटर सुपरिटेंडेंट, सिटी कॉर्टिनेटर बात कर सकेंगे।

परीक्षा के लिए एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। नीट यूजी की परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व गैर सरकारी मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस में नामांकन ले सकेंगे।

नीट यूजी 2024 प्रश्न पत्र में कुल मिलाकर 200 प्रश्न रहेंगे। इसमें से 180 प्रश्न करने होते है। प्रत्येक विषय में दो सेक्शन होते है। सेक्शन ए और सेक्शन बी।

सही उत्तर पर 4 अंक मिलते है और निगेटिव मार्किंग होने के कारण प्रत्येक गलत उत्तर पर माइनस 1 अंक काट लिया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के कोई भी अंक नहीं प्रदान किए जाते हैं।

सेक्शन बी मे यदि कोई विद्यार्थी इस सेक्शन में दस से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर देता है तो प्रथम 10 प्रश्नों के रिस्पॉन्सेस को ही गणना योग्य माना जाता है।

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...