तेजस्वी का PM पर तंज, कहा- मोदी हैं पीरजादा बोलते सच कम, झूठ ज्यादा

पटना : लोकसभा चुनाव का पर्व चल रहा है। साथ में नेताओं का एक-दूसरे पर बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव देख रहे हैं। तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला किया है।

GOAL Logo page 0001 4 22Scope News

तेजस्वी यादव ने एक्स के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछ हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में हर कोई पूछ रहा है कि पीएम मोदी आप अपने 10 वर्षों का हिसाब क्यों नहीं दे रहे हैं। 2019 में बिहार ने आपको 40 में से 39 सांसद दिए लेकिन आपने बिहार को क्या दिया। 26 सांसद देने वाले गुजरात को विगत पांच वर्षों में मोदी ने देश के लाखों करोड़ रुपए दिए लेकिन बिहार को फूटी कौड़ी भी नहीं दी। यह आरोप तो नीतीश सरकार ने निरंतर मोदी सरकार पर लगाया है। लोग पूछ रहे है लगातार 10 वर्ष से जीत रहे एनडीए के सांसद पूरे कार्यकाल क्षेत्र से गायब क्यों रहे। नरेंद्र मोदी आप इतना झूठ क्यों बोलते हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि प्यारे देशवासियों, यह बीजेपी से संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र और नौकरी बचाने का महत्त्वपूर्ण चुनाव है। यह देश बचाने और बनाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘पीरजादा’ है इसलिए ‘शहजादा’ बोल रहे हैं। वे पीरजादे यानि बुजुर्ग है, पीएम हैं, हम छोटे लोगों को कुछ भी बोल सकते हैं। उनका हक है वे कहीं भी, कुछ भी, कैसे भी बोल सकते हैं लेकिन वे झूठ अधिक बोलते हैं। मिथिला की धरती प्रबुद्ध लोगों की धरा है यहां के लोग पीएम से बेकार की नहीं काम की बात सुनना चाहते है।

यह भी पढ़े : ‘बिहार केवल जमुलेबाजी करने आते हैं प्रधानमंत्री’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: इंडोनेशिया में वनतारा की बड़ी पहल, वन्यजीवों...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: भारत के वनतारा ने इंडोनेशिया सरकार के साथ वन्यजीव स्वास्थ्य और संरक्षण को लेकर एक बड़ी साझेदारी की है। इस...

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...