ओवर लोडिंग के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने चलाया अभियान, 5 ट्रक को किया जब्त

जहानाबाद : जहानाबाद जिला प्रशासन ने अवैध खनन और ओवर लोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने ओवरलोड छह हाइवा ट्रक को जब्त किया है। साथ ही पांच ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी है। मामला नगर थाना क्षेत्र के काको मोड़ के समीप का है।

दरअसल, एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में अहले सुबह काको मोड़ के समीप ओवर लोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने गिट्टी लगा छह ओवरलोड हाइवा को जब्त किया साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त सभी गाड़ियों को पुलिस लाइन में खड़ी की गई है। इस संबंध में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लगातार ओवरलोड वाहनों को लेकर अभियान चला रही है।

आपको बता दें कि इसी कड़ी में पुलिस ने अभियान चलाकर छह ओवरलोड हाइवा को जब्त किया है। इन सभी हाइवा पर ओवर लोड गिट्टी लदा हुआ था। चालान मांगने पर किसी ने भी कोई कागजात नहीं दिखाए। जिसके बाद पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। जब्त सभी वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रिपोर्ट खनन विभाग एवं डीटीओ के समक्ष जुर्माना के लिए प्रस्तुत कर दी गई है। सभी हाइवा झारखंड से ओवरलोड गिट्टी लाद कर जा रहा था। साथ ही पुलिस ने पांच चालकों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : जहानाबाद जिला के कुख्यात अपराधी सहित एक गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...