विनोबा भावे विवि का निरीक्षण करने आएगी नैक की टीम

हजारीबाग : सात से नौ मई तक बेंगलुरु से आ रही तीन सदस्यीय नैक टीम द्वारा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के निरीक्षण के लिए विश्वविद्यालय पूरी तरह से तैयार है।

इसे लेकर शनिवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान कुलपति सुमन कैथरीन किसपोट्टा ने कहा कि हमें आशा है कि विश्वविद्यालय को अच्छे ग्रेड प्राप्त होंगे।

कुलपति नैक की तैयारी की समीक्षा को लेकर शिक्षकों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। शिक्षकों की बैठक के बाद शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ इसी विषय पर एक अलग बैठक कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

दोनों बैठक आर्यभट्ट सभागार में हुई। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रोफेसर (डा.) मिथिलेश कुमार सिंह ने क्हा कि लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

इससे पूर्व विश्वविद्यालय के नैक कोषांग के समन्वयक डा. गंगानंद सिंह ने बिंदुवार सभी बिंदुओं पर तैयारी से सदन को अवगत कराया।

WhatsApp SIM Binding Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है...

 WhatsApp और Telegram के लिए SIM Binding Rule लागू करने की तैयारी है। 31 दिसंबर 2026 तक तकनीकी बदलाव और 1 जनवरी 2027 से...

JTET 2026: 1 नवंबर को होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, एडमिट...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को होगी। अंग्रेजी से स्नातक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में शिक्षक कोटि सामाजिक अध्ययन दर्ज होने से परेशानी...

Jharkhand Transport News: झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 बस...

 झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 अंतरराज्यीय बस रूटों का प्रस्ताव जारी हुआ है। परिवहन विभाग ने 30 दिनों में आपत्ति और सुझाव...