Commercial Advertisment

NAWADA में ‘साथ जियो फॉउन्डेशन’ द्वारा अवार्ड सेरेमनी सह कवि सम्मेलन आयोजित

नवादा: नवादा में ‘साथ जियो फाउंडेशन’ द्वारा कवि सम्मेलन सह सम्मान कार्यक्रम नवादा क़े एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो विजय कुमार संचालन नीतीश कपूर ने किया। कार्यक्रम में बिहार क़े बहुचर्चित कॉमेडियन विनय बिहारी ने शिरकत किया और अपने अंदाज में लोगों क़ो खूब हंसाया।

कार्यक्रम क़े आयोजक फिल्म एक्टर राहुल वर्मा ने कहा साथ जियो फाउंडेशन गरीब, लाचार, बेसहारा एवं बुजुर्ग तथा महिलाओं क़ो मदद और सहायता क़े लिए तत्पर है। जिसमें हमारी टीम क़े साथी और सहयोगियों क़े सहयोग से ‘साथ जियो फॉउन्डेशन’ क़े माध्यम से लोगों क़ो मदद किया जाएगा।

आपको बता दें कि यह संस्था नवादा क़े फिल्म एक्टर व डायरेक्टर सह नवादा आईकॉन राहुल वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा गठन किया गया है। इसका एक मात्र उद्देश्य इस संस्था क़े माध्यम से जनहित क़े लिए निःस्वार्थ भाव से जनोपयोगी कार्य करना है। राहुल वर्मा की सोच क़ो नवदावासी एवं समाजसेवियों ने आगे बढ़कर हौसला दिया और आज यह संस्था जनहित क़े लिए खड़ा है।

नवादा फिल्म फेस्टिवल क़े आयोजक राहुल वर्मा इसको प्रमोशन क़ो लेकर अवार्ड सेरेमनी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया है। जिसमें नवादा समेत देश क़े कई नामचीन लोग शिरकत किया और अपनी भावना और विचार क़ो कविता क़े माध्यम से रखा। कवियों ने हास्य-व्यंग्य, वात्सल्य और वीर रस क़े कविता से श्रोताओं क़ो मंत्रमुग्ध किया। ‘साथ जियो फॉउन्डेशन’ क़े अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, सचिव राहुल वर्मा एवं कोषाध्यक्ष विकास कुमार वर्मा हैं।

राहुल वर्मा ने कहा कि इस संस्था का एक मात्र उद्देश्य है गरीब जरूरतमंद, अनाथ, बुजुर्ग और लाचार महिलाओं क़ो लाभ पहुंचाना। जिसमें कई समाजसेवियों ने हमें साथ देने का वादा किया। हम नवादावासी मिलजुलकर मानवता और इंसानियत क़ो जिंदा रखने का काम करेंगे। इस मौके पर डॉ प्रेम सागर चौधरी, मनोरंजन कुमार, संतोष भट्ठ, डॉ पंकज सिंहा, सुनील कुमार चौधरी, अरविंद मिश्रा आदि ने अपना विचार रखा।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- गया में नहीं होगी DRINKING WATER की समस्या, बैठक में…

NAWADA NAWADA NAWADA

NAWADA

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...