मौका मिला तो Nawada को बनायेंगे देश भर में अव्वल, इस समाजसेवी ने शुरू किया अभियान

नवादा: शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ Nawada जिले के चाैहुमुखी विकास को ले 21 मार्च से जन जागृति फाउंडेशन नवादा जिले में जन जागृति अभियान चलाएगी। अभियान की शुरुआत शुक्रवार से नवादा विधानसभा के हंडिया तथा आती गांव से शुरू की जाएगी। जानकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष व Nawada के चर्चित शिक्षाविद डॉ अनुज कुमार ने गुरुवार की संध्या नवादा में प्रेस वार्ता कर कहा कि नवादा जिला भारत तथा बिहार के मानचित्र पर पिछड़े जिलों में शुमार है। यह नवादावासियो के लिए अपमान का विषय है।

यह भी पढ़ें – University सिर्फ डिग्री देने का केंद्र नहीं…., CUSB के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने की शिरकत

नवादावासियों को जागृत कर राजनीतिक तथा सामाजिक मजबूती के माध्यम से हम नवादा जिले को देश के मानचित्र पर अव्वल बनाना चाहते हैं लेकिन यह कल्पना तभी साकार होगी जब नवादावासी मुझे दमखम से मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि Nawada का एकमात्र उद्योग वारसलीगंज चीनी मिल भी बंद हो चुकी है। इस कारण Nawada के युवा बेरोजगारी की आग में जल रहे हैं। हमने अपने प्रयास से एक बड़ी मॉडर्न शैक्षिक समूह शिक्षण संस्थान की स्थापना की जिसमें हजारों बच्चे पढ़ कर रोजगार पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – CM चिकित्सा कोष से एक वर्ष में साढ़े 33 हजार लोगों को मिला लाभ, हर महीने…

हम सामाजिक जन जागरण के माध्यम से एक-एक लोगों के घर में जाकर नवादा की बदहाली की चर्चा कर उनका समर्थन मांगेंगे। अगर नवादावासी तहे दिल से जात-पात की भावना से ऊपर उठकर समर्थन देंगे तो निश्चित तौर पर उन्हें मैं एक नया नवादा बना कर दूंगा। मौका मिला तो Nawada भारत के मानचित्र पर अव्वल जिलों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि नवादा में चार चक्र में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा, जिसकी व्यापक तैयारी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें – Bihar विधानसभा चुनाव में भाजपा नहीं करना चाहती है कोई चूक, आ रहे हैं अमित शाह…

प्रेस वार्ता में उपस्थित समाजसेवी अनिल सिंह, उद्योगपति डॉ योगेंद्र शर्मा, अधिवक्ता अनिल सिंह, सरपंच जेपी चौधरी, अर्चना कुमारी, प्रोफेसर कृष्ण कुमार प्रभाकर, पंकज कुमार, चुनचुन कुमार, महेश मुखिया, संतोष पासवान, सफिर खान, फैयाज खान, रामचरित्र सिंह, अनिल सिंह आदि ने कहा कि अब समय आ गया है जब नवादा के लोग डॉक्टर अनुज के हाथों में ताकत देकर नेतृत्व सौंप दें। सभी वक्ताओं ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर अनुज कुमार एक शिक्षाविद होने के साथ ही एक ऊंचे दर्जे के समाजसेवी हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Supaul में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...