Advertisment

कैमूर में CYLINDER ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 3 लोग जख्मी

कैमूर: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर में रसोईया में काम करने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट होने से एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से आग पूरे घर में तेजी से फैल गई।

आग इतनी भयानक थी कि एक ही परिवार के पति पत्नी और पुत्र को आग ने अपने चपेट में ले लिया जिससे सभी लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे में घायल सभी लोगों को गंभीर हालत में पास के ही जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस अगलगी में सुशील पटेल, पत्नी किरण देवी, पुत्र जय पटेल घायल हो गए हैं। इन सभी को इलाज के लिए नजदीकी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पता चला है कि इस अगलगी में पीड़ित परिवार को करीब लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से अगलगी से प्रभावित परिवार को किसी तरह का राहत प्रदान नही दी गई है। इसी के साथ इस अगलगी की घटना में भभुआ जिप सदस्य विकास सिंह और लालू पटेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूरी संभव सहायता करने की बात कही है।

उन्होंने जिला अस्पताल में लगे ऐसी पंखा खराब होने के कारण मरीजो को गर्मी में परेशानी को लेकर अस्पताल के कुछ व्यवस्था को लेकर उन्होंने सवाल भी खड़ा किया। साथ सिविल सर्जन डीपीएम से तत्काल बात कर बंद एसी पंखा को चालू करने की बात कही। वही मौके पर वीरेंद्र पटेल, संदीप पटेल, भान सिंह, सोनू तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NAWADA में ‘साथ जियो फॉउन्डेशन’ द्वारा अवार्ड सेरेमनी सह कवि सम्मेलन आयोजित

CYLINDER CYLINDER CYLINDER

CYLINDER

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...