Advertisment

Giridih-गैस सिलेंडर में तेज ब्लास्ट, 5 झुलसे, गंभीर स्थिति में……

गिरिडीहः जिले के नगर थाना क्षेत्र के शहर के बजरंग चौक स्थित किचन गैस की दुकान में गुरुवार की देर शाम को सिलेंडर में गैस रिफलिंग के क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना के बाद वहां भागदौड़ मच गई।

घायलों में दुकान संचालक अनिल गुप्ता और उनका बेटा अमन गुप्ता, मंजू देवी, हर्ष सलूजा, डौली सलूजा शामिल है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां से तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

तेज गर्मी के कारण ब्लास्ट हुआ सिलेंडर

जानकारी के अनुसार शहर के बजरंग चौक के किचन गैस सेंटर नामक गैस सिलेंडर की दुकान में एक सिलेंडर में गैस भरा जा रहा था। इसी दौरान तेज गर्मी के कारण गैस सिलेंडर भरने के क्रम में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने के साथ ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग इधर उधर भागने लगे।

Cesto mart add 27 22Scope News

ये भी पढ़ें-चतरा से एनडीए प्रत्याशी कालीचरण आज करेंगे Nomination…… 

इस दौरान स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव में जुट गए और दुकान में घायल दुकान संचालक और उसके परिवार के लोगों सहित सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की स्थिति अभी फिलहाल गंभीर बतायी जा रही है।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...