Hazaribagh : 84 की उम्र में बेटे मनीष जायसवाल के लिए वोट मांगने निकले ब्रजकिशोर….

Hazaribagh – हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पिता सह हजारीबाग जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल 84 साल की उम्र में बुलंद इरादे के साथ अपने बेटे के लिए आशीर्वाद मांगने रविवार को बड़कागांव पहुंचे। ब्रजकिशोर जायसवाल का बड़कागांव से खासा अपनापन और रिश्ता रहा है। उन्होंने अपना बचपन बड़कागांव स्थित अपने पैतृक गांव जुगरा में बिताया है और इसी से जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीतकर वे हजारीबाग जिले के जिला परिषद अध्यक्ष भी बने थे।

उन्होंने यहां पहुंचकर अपने बड़कागांव स्थित आवास जुगरा निवास में क्षेत्र के लोगों से साथ मिलकर और बैठक करके अपने बेटे भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के लिए कमल फूल छाप पर वोट करने का अपील किया। ब्रजकिशोर जायसवाल लोगों से बात करने के दौरान कई बार भावुक हो गए और स्पष्ट शब्दों में मनीष जायसवाल के लिए आशीर्वाद और जनसमर्थन मांगते हुए कहा कि नेता नहीं अपने क्षेत्र का बेटा और अपने लिए सेवक चुनें।

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का पीएम और मनीष को अपना सांसद चुनें। ब्रजकिशोर जायसवाल के साथ उनके बेटे और मनीष जायसवाल के भाई निशांत जायसवाल भी बड़कागांव पहुंचे थे। निशांत जायसवाल ने भी अपने जनसेवक और जननेता भाई मनीष जायसवाल के लिए लोगों से बढ़चढ़कर कमल फूल छाप पर मतदान करने का आग्रह किया ।

मौके पर उनके साथ विशेष रूप से बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो.के.पी. शर्मा, विजय वर्मा, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, सी.पी.जैन, सत्येंद्र सिंह, पुष्कर अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...