Pakur Death : ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Pakur Death

Pakurपाकुड़ रेलवे स्टेशन में ओवर ब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला अचानक ही चलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची और ट्रेन के आगे कूद गई। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच में जुट चुकी है। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा।

Giridih Kanwar Yatra: 51 लीटर गंगाजल के साथ शुरू हुई अनोखी...

Giridih Kanwar Yatra: झारखंड के गिरिडीह ज़िले के सरिया के रहने वाले विराट सिंह लगातार चौथे साल 51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर...

JDU प्रदेश कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, जनसुनवाई कार्यक्रम का लिया फीडबैक,...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में सोमवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ। इस...

पुलिस का खुलासा : प्रेमिका की शादी होने के बाद भी...

गयाजी : बिहार के गया में बीते दिन एक युवक की हत्या की घटना सामने आई थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर...