बिहार झारखंड में जियो ने जोड़े 3.15 लाख नए ग्राहक, मार्च 2024 की TRAI रिपोर्ट से हुआ खुलासा

रांची:  TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते मार्च महीने में रिलायंस जियो, एयरटेल, बीएसएनल और वोडा आइडिया ने नए ग्राहकों को जोड़ा है। बिहार टेल्कम सर्किल में अकेले जियो ने इंडस्ट्री ग्रोथ के सबसे बड़े हिस्से पर कब्जा जमाया है।

फरबरी 2024 में बिहार-झारखण्ड में जियो के 4 करोड़ 06 लाख 39 हजार 042 ग्राहक थे जो मार्च 2024 में बढ़कर 4 करोड़ 09 लाख 53 हजार 756 हो गए हैं।

ट्राई रिपोर्ट बताती है कि मार्च 2024 में एयरटेल ने बिहार-झारखंड में 01 लाख 86 हजार 046 नए ग्राहकों को जोड़ा है। फरबरी 2024 में एयरटेल के पास 4 करोड़ 14 लाख 15 हजार 483 उपभोक्ता थे जो मार्च 2024 में बढ़कर 4 करोड़ 16 लाख 01 हजार 529 हो गये हैं।

TRAI रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को मार्च 2024 में 75 हजार 737 नए ग्राहक से मिले हैं। लंबे अर्से के बाद वोडा आइडिया ने नए ग्राहकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। फरबरी 2024 में वोडा-आइडिया के पास 76 लाख 13 हजार 568 ग्राहक थे जो मार्च 2024 में बढ़कर 76 लाख 89 हजार 305 हो गया है।

मार्च 2024 की TRAI रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की BSNL ने बिहार सर्किल में 30 हजार 147 नए ग्राहकों को जोड़ा है। फरबरी 2024 में बिहार-झारखण्ड में BSNL के पास 52 लाख 02 हजार 006 उपभोक्ता थे जो फरबरी में बढ़कर 52 लाख 32 हजार 153 हो गया है।

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में मार्च 2024 में 6 लाख 06 हजार 644 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। जियो ने अकेले सर्किल में आधे से भी ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस बढ़त के बावजूद बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 57.16 फीसदी है जो देशभर में सबसे कम है।

बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए है। TRAI रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने बिहार सर्किल में सर्वाधिक बढ़त हासिल की है। बेहतरीन 5G कवरेज और इंट्री लेवल JioBharat 4G फोन के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस जियो से जुड़ रहे हैं।

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...

Simdega Murder Case: प्रेमिका को जंगल ले गया, फिर दफनाया शव;...

Simdega Murder Case: झारखंड के सिमडेगा में युवती के अपहरण की शिकायत के पीछे छिपी हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है।...