मुजफ्फरपुर: मुज़फ्फरपुर जिला में भीषण गर्मी और उमस के बीच चमकी बुखार AES के केस सामने आने लगते हैं और धीरे धीरे इसमें काफी बढ़ोतरी भी होती है। मुजफ्फरपुर में अब इसका मामला सामने आने भी लगा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। प्रत्येक शनिवार को रात्रि चौपाल आयोजित की जा रही है साथ ही आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता के माध्यम से आमजन को जागरुक भी किया जा रहा है।
SKMCH अस्पताल के PICU वार्ड 2 नए केस मिलने के बाद AES मरीज की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। ये सभी वैशाली, शिवहर और सीतामढ़ी जिला से थे, जो इलाज कराकर वापस जा चुके है। मुजफ्फरपुर जिला के सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने बताया कि मुज़फ्फरपुर जिला में AES से पीड़ित 6 बच्चे भर्ती हुए है, जिसमें बोचहां प्रखंड के तीन, सकरा प्रखंड का एक, कुढ़नी प्रखंड का एक, मुसहरी प्रखंड का एक है। सभी इलाज करा कर वापस जा चुके हैं
मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
MUZAFFARPUR में साधु बनकर ठगी करने वाली गिरोह का भंडाफोड़


















