हजारीबाग. हजारीबाग संसदीय सीट से JBKSS के उम्मीदवार संजय मेहता को आज चुनाव चिन्ह आवंटित हो गया है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद वे काफी खुस दिखे। न्यूज 22स्कोप से बात चीत में उन्होंने बताया कि उन्हें हेलमेट चुनाव चिन्ह मिला है, जो सुरक्षा की गारंटी देता है।
JBKSS उम्मीदवार को मिला चुनाव चिन्ह
उन्होंने कहा कि वे और उनकी पार्टी झारखंड की सुरक्षा के लिए 1932 के खतियान जैसे मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में है। वहीं जयराम देवेंद्र की गिरफ्तारी पर भी उन्होंने बात की तथा कहा की ये दोहरा रवैया है और JBKSS के लोगों को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की को भीड़ नामांकन में थी, वो सिर्फ ट्रेलर है। वो भीड़ वोट में भी तब्दील होगी तथा इस बार हजारीबाग इतिहास लिखेगा।
शशांक शेखर की रिपोर्ट
Highlights


















