AMIT SHAH के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पलटवार

AMIT SHAH

पटना: अमित शाह के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय जनगणना करवाया और आरक्षण को बढ़ाने का काम किया है। 75% आरक्षण दिया है यह काम अमित शाह क्यों नहीं बोलते हैं। जब हम लोगों ने कहा कि शेड्यूल लाइन में डालो तो काहे नहीं शेड्यूल को लाइन में डाले। यह लोग झूठे लोग हैं इन लोगों ने केवल झूठ की खेती की है। अब तक देश के लोग समझ चुके हैं। इनको इस बार इसलिए उनकी हालत खराब है।

तेजस्वी ने कहा नौकरी के मामले में इन लोगों को हमने रोड पर ला दिया है। बीजेपी का पूरा सफाया बिहार से हो गया है और हमने कहा था कि चौकाने वाले रिजल्ट आएंगे और चौंकाने वाले ही नहीं बल्कि ऐसा रिजल्ट आएगा एनडीए की सरकार केंद्र में नहीं बनेगी। अमित शाह ने कहा था कि अगर इंडि की सरकार आए तो लालू राज जंगलराज आ जायेगा। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा लालू जी के साथ जब यूपीए की सरकार थी।

आरटीआई लाया गया, फूड सिक्योरिटी बिल लाया गया, राइट टू एजुकेशन लाया गया। यूपीए की सरकार ने मनरेगा लाया, यूपीए की सरकार में लालू जी ने 90000 करोड़ का मुनाफा रेलवे को दिलाया। रेलवे मंत्री रहते हुए लालू जी ने हर बजट में किराया कम किया। बिहार में तीन-चार रेलवे का कारखाना दिया, स्लीपर में जो गरीब चलते थे वह एसी में चले गरीब रथ जैसी ट्रेन दी। लालू जी ने जो काम किया हावर्ड से लेकर कई यूनिवर्सिटी के लोग उनसे पढ़ने के लिए आते थे। मैनेजमेंट गुरु के नाम से कहलाए जाने लगे लालू यादव। अगर यह जंगल राज है तो नरेंद्र मोदी का राज राक्षस राज है।

नरेंद्र मोदी के रोड शो पर कहा है कि उनको सड़क पर ले आए। नौकरी के एजेंडे पर मोदी जी जरा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अपने देने की बात की थी जरा बता दो 10 साल हो गया अब तक नहीं मिला। एक चीनी का मिल मोदी जी नहीं खोल पाए बिहार में। पटना को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा नहीं दे पाए। ये किस मुंह से पटना आ रहे हैं जवाब देना पड़ेगा हमको ही नहीं अपने साथी को भी जवाब देना पड़ेगा। उनकी मांग अभी भी बरकरार है।

नीतीश कुमार कह रहे हैं कि 1944 से हम लोग बीजेपी के साथ है इस मामले पर तेजस्वी ने कहा कि हमारे चाचा है कुछ भी बोलते हैं हम लोग छोटे लोग हैं।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- RK SINGH मंगलवार को दाखिल करेंगे अपना नामांकन

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

AMIT SHAH AMIT SHAH AMIT SHAH AMIT SHAH

AMIT SHAH

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...