AMIT SHAH के बिहार दौरा पर तेजस्वी का बयान, ‘बिहार में जॉब कर रहा है ट्रेंड’

174
AMIT SHAH
AMIT SHAH के बिहार दौरा पर तेजस्वी का बयान
Advertisment

पटना: लोकसभा चुनाव के दौरान आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में तेजस्वी यादव ने एक बार अमित शाह के बिहार दौरा पर तंज कसा और कहा कि वे नफरत ट्रेंड कराने बिहार आते हैं। लेकिन बिहार के लोग उनकी बातों में फंसने वाले नहीं हैं। बिहार में जॉब का ट्रेंड चल रहा है और यही चलेगा। अमित शाह के 310 सीट जीत लेने के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि वे 310 सीट जीत नहीं बल्कि हार चुके हैं।

Advertisment

वहीं तेजस्वी ने पीओके भारत में मिलाने के सवाल पर कहा कि पिछले 10 वर्षों में बिहार को क्या मिला। वे सिर्फ इधर उधर की बात करते हैं। तेजस्वी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नमाज पढ़ने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ नफरत फैलाते हैं। ये लोग हार चुके हैं। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए इधर उधर की बात करते हैं। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री के बयान पर कि हमें भगवान ने कुछ खास काम को करने के लिए भेजा है पर तेजस्वी ने कहा कि हमें भी भगवान ने ही भेजा है।

प्रधानमंत्री बताएं कि अभी चीनी मिल शुरू क्यों नहीं हुआ। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला, महंगाई, बेरोजगारी पर भी प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए। वे मुद्दे की बात तो करते नहीं बस बेकार की बात करते रहते हैं।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

6TH PHASE: पांच की कुर्सी, 3 बाहुबली, प्रतिष्ठा है दांव पर…

AMIT SHAH AMIT SHAH AMIT SHAH

AMIT SHAH

Advertisement