नीट में फर्जीवाड़ा पकड़े गए फर्जी छात्रों का खुलासा

रांची: नीट परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने आए कोटा से रांची पहुंचने वाले आरोपी छात्र ने कई चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने पुछताछ के बाद आरोपी छात्रों को जेल भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर निवासी विकास और जितेंद्र सोनी रांची से पकड़े गए थे। दोनों ने पुलिस को बताया है कि हमने कोटा में एक कोचिंग सेंटर में मेडिकल परीक्षा की तैयारी की थी।

इसी दौरान कोटा के वैसे कोचिंग संचालकों से संपर्क हुआ, जो पैसे लेकर दूसरे की जगह परीक्षा में बैठाता था।
विकास ने बताया कि एक साल पहले उसने पंजाब मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था। अब कोचिंग संचालक ने उसे दूसरे छात्र की जगह परीक्षा में बैठने के लिए कहा।

नीट क्लियर होने पर उसे 10 लाख रुपए देने की बात कही थी। सौदा तय होने के बाद वह अपने दोस्त जितेंद्र सैनी के साथ रांची के डीपीएस सेंटर पर पहुंचा।

वे दोनों दो छात्रों के बदले परीक्षा देने वाले थे। लेकिन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में दोनों पकड़े गए। इस खुलासे के बाद अब पुलिस उन कोचिंग संचालकों की जानकारी जुटा रहा है, जो कोटा में इस तरह का गिरोह चला रहे हैं।

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...