अनिश्चितता के माहौल के बीच छात्रों ने फिर से शुरू की नीट की तैयारी

रांची: नीट की परीक्षा रद्द होने या दोबारा होने को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस का माहौल है। इस बीच नीट यूजी की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स फिर से तैयारी शुरू कर दिए हैं।

रांची के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के अनुसार 500 से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले 50 से 60 प्रतिशत अभ्यर्थी फिर से कोचिंग ज्वाइन कर लिए हैं। वहीं कई अभ्यर्थी घर पर ही नीट की तैयारी शुरू कर दिए हैं।

ताकि परीक्षा फिर से होने की स्थिति में परीक्षा के लिए खुद को तैयार रख सकें। इसके लिए अभ्यर्थी लाइब्रेरी में सेल्फ स्टडी कर रहे हैं। मॉक टेस्ट दे रहे हैं, साथ ही गलतियों को सुधार रहे हैं।

नीट यूजी की परीक्षा में 664 अंक प्राप्त करने वाले रांची के श्रेष्ठ जैन ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में जिस प्रकार की सूचना आ रही है, तनाव तो होता ही है कि आगे क्या होगा।

लेकिन शिक्षक व घर वाले मोटिवेट कर रहे हैं। अगर फिर से परीक्षा होगी तो उसके लिए तैयारी पर फोकस कर रहे हैं। अभी कोचिंग ज्वाइन कर लिए हैं।

सेल्फ स्टडी के साथ मॉक टेस्ट दे रहे हैं। वहीं नीट यूजी में 647 अंक प्राप्त करने वाले उन्नत कुमार ने बताया कि परीक्षा परिणाम आने के बाद लगा था।

काउंसिलिंग में शामिल होंगे, किसी सरकारी संस्थान में सीट मिल सकती है। लेकिन जिस प्रकार का परिणाम आया है, सीट मिलने में संदेह है। ऐसे में फिर से तैयारी में जुट गए हैं।

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...