नीट : दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे 6 Munna Bhai गिरफ्तार

रांची: नीट परीक्षा में दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने पहुंच छह फर्जी छात्र (Munna Bhai)

को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें डीपीएस रांची से दो , वहीं चार अलग-अलग केद्र से एक-एक फर्जी छात्र की गिरफ्तारी हुई है।

ये सभी छात्र (Munna Bhai) दूसरे के एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। ये फर्जीवाड़ा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान पकड़ में आयी।

स्कूल प्रबंधन ने इन सभी को पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया है कि ये सभी दूसरे की जगह परीक्षा देने आए थे।

नीट : दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे 6 Munna Bhai गिरफ्तार –

नीट क्लियर करने के लिए उनकी पांच लाख रुपए में डील हुई थी। ये सभी बिहार, राजस्थान और ओडिशा के मेडिकल संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं।

डीएवी बरियातू से पकड़े गए आशीष ने पुलिस को बताया कि वह सीवान के हरिहरपुर गांव का है। वह दरभंगा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है।

वह पटना के प्रियांशु की जगह परीक्षा देने आया था। रांची आने-जाने की व्यवस्था प्रियांशु ने ही की थी। नीट क्लियर करने के लिए उससे पांच लाख रुपए में सौदा हुआ है।

वहीं टाटीसिल्वे स्थित सरला बिरसा स्कूल से पकड़ा गया सोनू कुमार सिंह भी बिहार के भभुआ का रहने वाला है। एनएमसीएच का छात्र है।

वह अभिषेक राज की जगह परीक्षा देने आया था, लेकिन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में पकड़ा गया। पूछताछ में वह कुछ विशेष जानकारी नहीं दे रहा है।

पुलिस को आशंका है कि पटना के ही किसी मुन्ना भाई गिरोह से उसका संबंध है। इसकी जांच की जा रही है।

Jharkhand Para Teacher Exam 2026: मानदेय बढ़ोतरी का मौका, तीसरी आकलन...

Jharkhand Para Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए मानदेय में बढ़ोतरी का एक और अवसर सामने आया है। झारखंड एकेडमिक...

Jamui Crime: 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी को...

 जमुई में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल हुआ।...

Hemant Soren PMLA Case: बड़गाईं जमीन मामले में कोर्ट से राहत...

Hemant Soren PMLA Case, रांची: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...