Third Phase Voting : 5 लोकसभा क्षेत्रों में सुबह 3 बजे तक 46.69 फीसदी वोटिंग

Bihar : Third Phase Voting – लोकसभा चुनाव चल रहा है। बिहार सहित देश में तीसरे चरण में 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में कुल 1.85 लाख पोलिंग स्टेशन पर 17.24 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। इसमें 8.85 करोड़ पुरुष और 8.39 करोड़ महिला मतदाता हैं। तीसरे चरण के लिए वोटिंग आज यानी सात मई को सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। बता दें कि सुबह नौ बजे तक 10.78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है जबकि सुबह 11 बजे तक 24.41 फीसदी मतदान हो चुका है। दोपहर एक बजे तक 36.69 फीसदी वोटिंग दर्ज किया गया है। वहीं दोपहर तीन बजे तक का मतदान 46.69 फीसदी वोट पड़े हैं।

GOAL Logo page 0001 6 22Scope News

आपको बता दें कि बिहार में तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है। झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया और अररिया सीट पर मतदान हो रहा है। 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। पहली बार 18 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 1,45,482 है। मैदान में बीजेपी, जदयू और राजद समेत अन्य प्रत्याशी मैदान में किस्मत अजमा रहे हैं। तीसरे चरण में 98 लाख 60 हजार 357 वोटर मतदान करेंगे।

एचआर श्रीनिवास ने कहा- मतदान के लिए लोग घर से निकल रहे हैं बाहर

तीसरे चरण के मतदान पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा कि मतदान केंद्रों पर लंबी कतार देखी जा रहीं है। मतदाता घर से बाहर निकले हैं। शांतिपूर्ण भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण मतदान पर हम सब खुश है। बिहार में काफी शांतिपूर्ण मतदान हो रहें हैं। देश के अन्य हिस्से से ज्यादा शांतिपूर्ण मतदान हो रहें हैं। बिहार की छवि काफी अच्छी है। कुछ लोग बिहार को बदनाम करते हैं। साल 2019 का आम चुनाव और विधान सभा चुनाव 2020 का मतदान कराया था। काफी शांतिपूर्ण मतदान हुआ था। मतदान प्रतिशत पर एचआर श्रीनिवास ने कहा है कि अच्छा रहेगा। फिलहाल एक डेढ़ घंटा समय हुआ है।

9 बजे तक का मतदान 10.78 फीसदी

1. झंझारपुर 10.41 फीसदी

2. सुपौल 11.41 फीसदी

3. अररिया 10.97 फीसदी

4. मधेपुरा 10.71 फीसदी

5. खगड़िया 10.41 फीसदी

11 बजे तक का मतदान 24.41 फीसदी

1. झंझारपुर 22.39 फीसदी

2. सुपौल 25.98 फीसदी

3. अररिया 25.97 फीसदी

4. मधेपुरा 23.31 फीसदी

5. खगड़िया 24.49 फीसदी

1 बजे तक का मतदान 36.69 फीसदी

1. झंझारपुर 34.94 फीसदी

2. सुपौल 38.58 फीसदी

3. अररिया 37.09 फीसदी

4. मधेपुरा 36.84 फीसदी

5. खगड़िया 36.02 फीसदी

3 बजे तक का मतदान 46.69 फीसदी

1. झंझारपुर 42.94 फीसदी

2. सुपौल 48.36 फीसदी

3. अररिया 48.98 फीसदी

4. मधेपुरा 46.59 फीसदी

5. खगड़िया 46.69 फीसदी

यह भी पढ़े : Third Phase : बिहार में आज 5 सीटों हो रहे हैं चुनाव, वोटिंग शुरू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता और विवेक रंजन की रिपोर्ट Third Phase Voting Third Phase Voting

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...