पटना : आज यानी सात मई को तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार विधान परिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि हमारे पक्ष में वोटिंग हो रही है।लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों घबराए गए हैं। बिहार आ रहे हैं यह लोग आरक्षण और संविधान खत्म करना चाहते हैं।
लालू प्रसाद यादव ने से जब पूछा गया है कि भाजपा वाले चार सौ पार बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पार हो गए हैं तब 400 पर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह दोनों डर गए हैं। उनसे पूछा गया कि बीजेपी कह रही है कि मुस्लमानों का रिजर्वेशन हटाया जाए, विपक्षी पार्टियां वोट के लिए मुसलमानों को आरक्षण दे रही है। लालू यादव ने कहा कि थोड़ा रिजर्वेशन तो मुसलमान को भी मिलना चाहिए।
यह भी पढ़े : 11 नवनिर्वाचित एमएलसी आज लेंगे शपथ
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट



















