Giridih : SP के निर्देश पर चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान…

Giridih : गिरिडीह एसपी के आदेशानुसार सोमवार को एसडीपीओ डुमरी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें निमियांघाट थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह एवं थाना प्रभारी डुमरी प्रिनन तथा दोनों थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारीगण के साथ गिरिडीह लोकसभा के डुमरी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेसर्स शामिल रहें।

इसके तहत डुमरी थाना क्षेत्र के हरिजन टोला, बड़की बेरगी, सुईयाडीह, चालमो बरहमसिया एवं निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुण्डा, तेलियाटुण्डा एवं आसपास के क्षेत्रों में वहां के मतदाताओं को स्वतंत्र रुप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं मतदान के लिए जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया। सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई मतदाता मार्गदर्शिका पत्र दिया गया।

मतदाताओं को मतदाता प्रतिज्ञा पढ़कर एवं पढ़वा कर बिना प्रलोभन के मतदान हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी को इसका पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसके फलस्वरूप मतदाताओ ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर अपना बहुमूल्य मत दान करने का वचन दिया।

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...

Anant Singh Viral Statement: अनंत सिंह के ‘9 मर्डर’ वाले बयान...

Anant Singh Viral Statement: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का नौ लोगों की हत्या से जुड़ा बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार...