CM NITISH AND EX CM RABRI समेत 11 सदस्यों ने ली शपथ

बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 नव निर्वाचित सदस्‍यों को शपथ दिलायी।

पटना: बिहार विधान परिषद् के द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से नव निर्वाचित 11 सदस्‍यों को विधान परिषद् के सभागार में सादे समारोह में शपथ दिलाई गई। इसमें जदयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, माे खालीद अनवर, भाजपा से मंत्री मंगल पांडे, अनामिका सिंह, लाल मोहन गुप्‍ता, राजद से राबड़ी देवी, अब्‍दुल बारी सिद्दिकी, डॉ उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली हम से मंत्री संतोष कुमार सुमन एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की शशि यादव को शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत में बिहार विधान परिषद् के सचिव अखिलेश कुमार झा ने निर्वाचन अधिसूचना एवं राज्यपाल द्वारा बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को शपथ दिलाने संबंधी गजट अधिसूचना पढ़ी।

शपथ ग्रहण समारोह में विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उप मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्‍हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री सुमित सिंह, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, सदस्यगण अवधेश नारायण सिंह, रामवचन राय, विरेन्द्र नारायण यादव, संजीव कुमार सिंह, रविन्‍द्र प्रसाद सिंह, नवल किशोर यादव, रेखा कुमारी, अनिल कुमार, राजद के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- KHAGARIA में लोगों ने किया वोट बहिष्कार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CM NITISH AND EX CM RABRI CM NITISH AND EX CM RABRI CM NITISH AND EX CM RABRI

CM NITISH AND EX CM RABRI

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...