3RD PHASE के मतदान में बिहार में पड़े 61.22 प्रतिशत वोट

पटना: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। लोगों ने सुबह से मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान किया। पांचवें चरण के मतदान में बिहार के सभी पांच सीटों पर कुल 61.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। सब से अधिक मतदान सुपौल में 65.70 प्रतिशत मतदान है जबकि सबसे कम झंझारपुर में 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके साथ ही अररिया में 64.78 प्रतिशत, मधेपुरा 60.86 प्रतिशत और खगड़िया में 57.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।

तीसरे चरण के मतदान में बिहार की पांच सीटों पर 9 बूथ पर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया। सभी बूथ बहिष्कार वाले बूथ खगड़िया लोकसभा के हैं। बता दें कि बिहार सहित देश में तीसरे चरण में 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हुआ। तीसरे चरण में कुल 1.85 लाख पोलिंग स्टेशन पर 17.24 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला। इसमें 8.85 करोड़ पुरुष और 8.39 करोड़ महिला मतदाता हैं।

बिहार के सभी पांच सीटों पर कुल 54 प्रत्याशी मैदान में थे जिनके भाग्य का फैसला कुल 9848 बूथ पर ईवीएम में कैद हो गया। बिहार की सभी सीटों में कुल 9860397 मतदाता हैं।

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- VIJAY SINHA का बड़ा बयान, वे लोग 2025 में 25 भी सीट नहीं ला पाएंगे

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

3RD PHASE 3RD PHASE 3RD PHASE

3RD PHASE

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...