NAWADA में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

नवादा: नवादा में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना नवादा के रोह थाना क्षेत्र के रोह बाजार की है जहां दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में एक बाइक सवार जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल भेजा गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पावापुरी रेफ़र कर दिया गया।

परिजनों ने जख्मी को पावापुरी अस्पताल ले जाने के बजाय निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर ली और आगे की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र के कौशल कुमार के रूप में की गई।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक अपने रिश्तेदार के यहां रोह आया था जहां से लौटने के दौरान उसकी दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पटना OIL TANKER में लगी आग, मची अफरातफरी

NAWADA NAWADA NAWADA

NAWADA

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...

India vs West Indies T20: रांची में मैच से पहले टिकट...

 रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट बिक्री शुरू, कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर तक बारिश...

 झारखंड में मॉनसून की विदाई के बाद फिर मौसम बदलेगा। 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज...