PATNA CITY में महागठबंधन के नेताओं ने की बैठक

पटना: पटना सिटी में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक की गई। बैठक में कांग्रेस के प्रत्याशी अंशुल अभिजीत को जीत दिलाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर जम कर अपना भड़ास निकाला और रणनीति बनाई कि भाजपा की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना है और लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने की अपील करना है। इस दौरान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार में पर्याप्त भ्रष्टाचार, तानाशाही है।

इस दौरान प्रत्याशी अंशुल अभिजीत ने कहा कि वे लोग बातें करते हैं, जुमला पढ़ते हैं लेकिन हमलोगों की गारंटी है कि जो कहेंगे वही करेंगे। उन्होंने पटना साहिब के सांसद और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद को लापता सांसद बताया और कहा कि मैं कहीं नहीं जाने वाला हूं। मैं पटना के लोगों के बीच ही रहूंगा। उनकी कोई गारंटी नहीं होती बस जुमला होता है। महंगाई रोजगार समेत अन्य जरूरी मुद्दों पर वे बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की सच्चाई जान चुकी है अब इनके झांसे में नहीं आएगी। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता मुझे अपना आशीर्वाद जरूर देगी।

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JDU ने RJD से किया सवाल, ‘अपने शासनकाल में कितनी दलित बस्तियों को मुख्य सड़कों से जोड़ा’

PATNA CITY PATNA CITY PATNA CITY

PATNA CITY

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...