वित्तीय वर्ष 2025-26 की परियोजना समय व गुणवत्तापूर्ण खत्म हो – प्रधान सचिव

पटना : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के विभागीय सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा कि अलग-अलग परियोजनाओं की प्रगति और समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने नीचे से ऊपर तक सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों की प्रोन्नति कर दी है। अब इन सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि वह सरकारी काम की गति को भी तेजी से आगे बढ़ायें।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित परियोजनाओं का काम समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए – प्रधान सचिव पंकज कुमार

विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने अलग-अलग शाखाओं में नियुक्ति अधियाचना, प्रोन्नति, सेवा, संविदा कर्मियों का वेतन, कार्यालय भवन, आवास, जल-जीवन-हरियाली, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए), जीविका आदि परियोजनाओं की प्रगति पर पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित परियोजनाओं का काम समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

प्रोजेक्ट्स में देरी नहीं चलेगी – प्रधान सचिव

प्रधान सचिव ने विभागीय सफलताओं को सोशल माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि कार्य प्रगति की जानकारी त्वरित ढंग से प्राप्त हो सके। इस दिशा में कार्यों की दक्षता व त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत निगरानी प्रणाली व एकीकृत मीडिया प्रबंधन की आवश्यकता पर विशेष रूप से बल दिया। उन्होंने लोकपाल की बहाली, न्यायालय में लंबित मामलों की जानकारी ली। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : Patna Science City : जहां बच्चे खुद वैज्ञानिक बन जाते हैं, खेल बन जाता है विज्ञान…

Saffrn

Trending News

RPF प्रभारी की सख्त कार्रवाई, मालगोदाम से चोरी हुई 60 बोरी...

सिवान : सिवान रेलवे स्टेशन के मालगोदाम साइडिंग से चोरी हुई 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट के मामले में आरपीएफ प्रभारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व...

गया तक फैला ‘जमीन जादूगर’ गैंग, कागज बदलकर करोड़ों की जमीन...

कटिहार : कटिहार रजिस्ट्री ऑफिस से शुरू हुए जमीन घोटाले की आग अब दूसरे जिलों तक पहुंचती दिख रही है। रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज...

30 मई से पहले करा लें यह जरूरी काम, वरना रुक...

पटना : समाज कल्‍याण विभाग के मंत्री डॉ. श्‍वेता गुप्‍ता ने सामाजिक सुरक्षा निदेशालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और मॉनीटरिंग व्यवस्था की समीक्षा...

Assistant Teacher Result Case: झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी को सीट सुरक्षित...

 सहायक आचार्य नियुक्ति के संशोधित रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई। जेएसएससी को सीट सुरक्षित रखने का निर्देश।Assistant Teacher...

अब पंचायत स्तर पर होगा जन-समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान

पटना : 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत बिहार सरकार ने पंचायत स्तर पर 'सहयोग शिविर' लगाकर जन-समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान करने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img