पंचायत चुनाव 2026 में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए नई तकनीक होगा इस्तेमाल : दीपक प्रकाश,मंत्री

पंचायत चुनाव 2026 में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए नई तकनीक होगा इस्तेमाल : दीपक प्रकाश,मंत्री

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार आगामी पंचायत चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए कमर कस चुकी है। पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाएगा लेकिन परिसीमन की पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।

पंचायत चुनाव के 6 पदों पर नई टेक्नोलॉजी मल्टी पोस्ट EVM टेक्नोलॉजी के साथ बोगस वोटिंग रोकने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने मुजफ्फरपुर स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही।

फैसियल रिकॉग्निशन से फर्जी वोटिंग पर कसेगी नकेल

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा पंचायत चुनाव में फैसियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने से कोई भी व्यक्ति दोबारा वोट नहीं दे पाएंगे साथ ही मतगणना के समय ऑप्टिकल कैरक्टर रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे मतगणना के साथ-साथ डाटा भी प्रदर्शित होता रहेगा। इसके प्रयोग से चुनाव में होने वाले धांधली और होने वाली हिंसा के साथ कोर्ट कचहरी के चक्कर पर रोक लग सकेगी।

ये भी पढ़े :  बिहार में नए युग का सूत्रपात, खेल ने बदल दी बिहार की किस्मत

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...