IPL-2024 : फिर चला किंग कोहली का बल्ला, RCB ने लगायी जीत की चौकड़ी

धर्मशाला : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। अंक तालिका में उपर नीचे होने का सिलसिला जारी हो गया है। कल यानी गुरुवार धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल-17 सीजन का 58वां मैच खेला गया। कल के मैच में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ। कल बैंगलोर की टीम ने करीब स्कोर 250 के आसपास पहुंचा दिया लेकिन बड़े स्कोर को पंजाब की टीम चेस नहीं कर पायी और मैच हार गई। बैंगलोर की लगातार चौथी जीत है। इसके साथ ही टीम 10 प्वाइंट के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि आठ अंक से साथ पंजाब की टीम नौवें स्थान पर काबिज है और वो प्लेऑफ से करीब बाहर हो गई है।

GOAL Logo page 0001 9 22Scope News

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत खराब रही। टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (9) कुछ ज्यादा नहीं कर पाए लेकिन किंग विराट कोहली (92 रन, 47 गेंद, सात चौके, छह छक्के) हर बार की तरह इस बार भी शानदार बल्लेबाजी कर एक बार फिर सबका मन मोह लिया। इसके बाद युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार (55 रन, 23 गेंद, तीन चौके, छह छक्के), कैमरून ग्रीन (46 रन, 27 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (18 रन, 7 गेंद, एक चौके, दो छक्के) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 241 रन का विशाल स्कोर बना डाला। पंजाब की ओर से गेंदबाज हर्षल पटेल (38/3) ने अच्छी गेंदबाजी कर सबसे ज्यादा विकेट लिए।

बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने छह के स्कोर पर पहला विकेट खो दिया। टीम के और से विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (27 रन, 16 गेंद, चार चौके, एक छक्का), रिले रोसौव (61 रन, 27 गेंद, नौ चौके, तीन छक्के), शशांक सिंह (37 रन, 19 गेंद, चार चौके, दो छक्के) और कप्तान सैम कुरेन (22 रन, 16 गेंद, दो चौके) ने टीम के लिए कुछ उपयोगी पारी खेली लेकिन मैच नहीं जीता पाए। टीम 17 ओवर में 181 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच 60 रन से हार गई। बैंगलोर की ओर से स्वप्निल सिंह (28/2), मोहम्मद सिराज (43/3), लॉकी फर्ग्यूसन (29/2) और कर्ण शर्मा (36/2) ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलायी। वहीं बेहतरीन पारी खेलने के लिए विराट कोहली को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : हैदराबाद की धमाकेदार जीत, 165 रन बनाने में 10 ओवर भी नहीं खेले

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...

Anant Singh Road Show: मोकामा में अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी...

Anant Singh Road Show, पटना: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने...