लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में इरफान अंसारी करेंगे एक दिवसीय अनशन

जामताड़ा : सात दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी एक दिवसीय आमरण अनशन करेंगे. कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल होंगे.

बता दें कि लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों पर वाहन चढ़ जाने के कारण चार किसानों की मौत हो गई थी. जिसके बाद कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री के पुत्र पर वाहन जबरन चढ़ाने का आरोप लगा था. साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी तानाशाही का आरोप लगा.

इस घटना के विरोध में कांग्रेस एक दिवसीय आमरण अनशन जामताड़ा पुराना कोर्ट स्थित धरना स्थल में 11 सितंबर को करेगी. जिसकी तैयारी को लेकर जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी के आवास पर बैठक हुई. डॉ. इरफ़ान अंसारी ने बताया कि लखीमपुर खीरी में भाजपा के द्वारा किसानों पर वाहन चढ़ाकर मार देना बहुत ही दुःखद घटना है. जिसके विरोध में आमरण अनशन करने जा रहा हूं. इस कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि जामताड़ा नगर में पैदल मार्च भी किया जायेगा. पैदल मार्च के बाद हमलोग आमरण अनशन पर बैठेंगे.

 

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...