Advertisment

INDI ALLIANCE के लोगों को संविधान पर विश्वास नहीं- विजय सिन्हा

पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिले जमानत पर एनडीए गठबंधन के नेताओं ने एक सुर में टिप्पणी करने से मना कर दिया और कहा कि न्यायलय के फैसले पर टिप्पणी नहीं की जा सकती। यही बात बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी कहा कि हम न्यायालय के फैसले पर हम टिप्पणी नहीं कर सकते। हम इंडि गठबंधन के लोग नहीं हैं कि न्यायालय के निर्णय पर आंदोलन करें और धरना प्रदर्शन करें।

हम संवैधानिक संस्था का सम्मान करते हैं और संवैधानिक संस्था के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। जब इंडी गठबंधन के लोगों के विपरीत निर्णय होता है तो वे जनता के बीच भ्रम फैलाते हैं, धरना प्रदर्शन करते हैं। इस माहौल से उन्हें सबक लेनी चाहिए। सच्चाई है कि इंडी गठबंधन के लोगों को संविधान पर विश्वास नहीं है। ये संविधान के विपरीत काम करेंगे और जब जेल से बाहर रहेंगे तो राजनीति करेंगे और जेल में जायेंगे तो बीमारी का बहाना बनाएंगे।

विजय सिन्हा ने इंडी गठबंधन की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि अब बैठक करके क्या करेंगे। जनता ने उन्हें नकार दिया। जिसके पास न कोई नेता है, न नीति है न नियत साफ है जनता उसपर कैसे विश्वास करेगी। वहीं तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि आपने आपके पिता ने बिहार को जिस हालत में पहुंचा दिया है और दुर्दशा की है इसके लिए बिहार की जनता आपको सबक सिखाएगी और आपके सभी प्रश्नों का जवाब देगी।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

LALU YADAV के चुनाव प्रचार में नहीं जाने पर जीतनराम मांझी ने कहा…

INDI ALLIANCE INDI ALLIANCE INDI ALLIANCE

INDI ALLIANCE

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...