Cracks in INDI Alliance – गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही, तेजस्वी के बयान का मुकेश सहनी ने भी किया समर्थन

Cracks in INDI Alliance – लोकसभा चुनाव के लिए बना था इंडिया गठबंधन, विधानसभा में स्थितियां देख कांग्रेस-आप अलग-अलग उतरी। वीआईपी महागठबंधन में है और आगे भी रहेगी। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी वीआईपी: मुकेश सहनी।

पटना: Cracks in INDI Alliance – विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वे लगातार बिहार के क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन में है और मजबूती के साथ है। इसमें किंतु और परंतु का कोई सवाल नहीं है।

Cracks in INDI Alliance :

लखीसराय जिले के दौरे के क्रम में मुकेश सहनी पार्टी के जिला अध्यक्ष सकलदेव बिंद के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस यात्रा में पैसे की बर्बादी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पहुंचने के पहले उस पंचायत को चमकाया जाता है और फिर वही हाल हो जाता है। इस यात्रा से कोई लाभ नहीं हो रहा।

Cracks in INDI Alliance :

दिल्ली चुनाव से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन बना था, दिल्ली विधानसभा में स्थितियां देख कांग्रेस-आप अलग उतरी हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि वहां आप की सरकार पुनः आएगी। एनडीए सत्ता में नहीं आने वाली है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि सभी नेता अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। वे भी बिहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार अपनी मनमर्जी थोप रही है, इसके लिए लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। इस साल चुनाव होने वाला है और हमलोग मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    DK Tax क्या है? विधानसभा में बतायेंगे तेजस्वी, कहा ‘सबूत के साथ…’

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...