रोहिणी का नीतीश पर बड़ा हमला, कहा- निकम्मा है मुख्यमंत्री का बेटा

सारण : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी व सारण के महागठबंधन के प्रत्याशी रोहिणी आचार्य लोकसभा चुनाव को लेकर जबदस्त चुनाव प्रचार कर रही हैं। आज इस सीट से चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 20 मई को सारण संसदीय सीट पर वोटिंग होनी है। इस बीच राहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला किया है। सारण में जनता को संबोधित करते हुए रोहिणी आचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार का बेटा निशांत कुमार निकम्मा है।

GOAL Logo page 0001 10 22Scope News

सारण में रोहिणी आचार्य ने बीजेपी के वर्तमान सांसद व एनडीए के फिर से उम्मीदवार राजीव प्रताप रूढ़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल से सांसद हैं और 10 साल से केंद्र में उनकी सरकार है। फिर भी उन्होंने यहां क्या किया है सारण की जनता को जवाब दें। रोहिणी ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वह पलटू राम है। जब-जब ईडी और सीबीआई तंग करती है तो हमारे पास आते हैं और हमारे पिताजी और माताजी का हाथ पकड़ते हैं कि अपने साथ रख लीजिए। फिर जब मौका बनता है तो पलट जाते हैं।

रोहिणी का नीतीश पर बड़ा हमला – 

रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह हमारे परिवार पर बोलते हैं। परिवारवाद पर बयान देते हैं कि लालू यादव के कितना बेटा और बेटी पैदा किया है। वह अपना क्यों नहीं देखते हैं। उनके पास कोई और मुद्दा नहीं है उनका तो सिर्फ एक बेटा है वह भी कोई काम का नहीं है। रोहिणी ने कहा कि बीजेपी वाले लोग और नीतीश कुमार केवल परिवारवाद पर बोलते हैं। शिक्षा, रोजगार, पलायन और स्वास्थ्य इस पर कभी नहीं बोलते हैं। क्या केवल परिवार पर बोलने से बिहार की जनता की भलाई हो जाएगा।

राजद उम्मीदवार ने कहा कि हमारे पिता लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री थे तो गरीबों के लिए उन्होंने गरीब रथ रेल चलाया था। यह बात सभी को याद है ना और आज भी हमलोग जो कहते हैं वह करते हैं। रोहिणी आचार्य ने कहा कि लेकिन फिर भी नीतीश कुमार हमारे बड़े हैं, अभिभावक हैं, हमारे घर पर आएंगे तो उनका आशीर्वाद लेंगे। नीतीश कुमार पर हम क्या कह सकते हैं। आशीर्वाद देंगे और घर पर जाकर सीताराम-सीताराम भजन करेंगे।

यह भी पढ़े : रोहिणी का NDA पर हमला, कहा- पहले बेटा-बेटी से लड़े, पिताजी से बाद में लड़िएगा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...